
रायपुर। सर्वत्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमलीडीह, रायपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य नितिन कुमार तलोकर द्वारा श्वेता भदौरिया को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
संस्कार पाठशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों में भारतीय संस्कार एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है, साथ ही उनके भीतर छिपे कौशल को भी विकसित करना। इस पहल के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक कदम उठाया जा रहा है।
इस अवसर पर एसपीडी अनिल बालियारसिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था की इस पहल की सराहना की। प्राचार्य श्री नितिन कुमार तलोकर और शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने भी संस्कार पाठशाला की इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए श्वेता भदौरिया को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस प्रयास से निःसंदेह बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होगा।





