छत्तीसगढ़

किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान

Nilmani Pal
24 Jan 2026 2:51 PM IST
किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अब अपने अंतिम दौर पर है। आज से 4 दिन बाद यानि 31 दिसंबर को धान खरीदी का आखिरी दिन है। सरकारी आंकड़ों को मानें तो 13 जनवरी तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस लगातार धान खरीदी को लेकर सरकार पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि अब तक कई किसान धान नहीं बेच पाए हैं। इसके सा​थ ही ये भी मांग उठने लगी है कि धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाई जाए। वहीं, अब मंत्री केदार कश्यप ने ये धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग पर सरकार की मंशा साफ कर दी है।

धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आवश्यकता होगी तो तारीख बढ़ाई जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति बनते दिखाई न​हीं दे रही है। सहकारिता मंत्री के बयान से ये बात स्पष्ट है कि सरकार फिलहाल धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर कोई विचार नहीं कर रही है। हो सकता है 31 दिसंबर को धान खरीदी का आंकलन करने के बाद तारीख आगे बढ़ाने पर सरकार फैसला ले।

वहीं, धान खरीदी कम होने के सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो वास्तविक धान है वही खरीदी हो रही है। पहले बॉर्डर वाले जिलों से अवैध धान की खरीदी होती थी, लेकिन हमारी सरकार लगातार बिचौलियों पर कार्रवाई कर रही है और अवैध धान को जब्त कर रही है। बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी के दौरान हजारों क्विंटल अवैध धान जब्त किए गए हैं और बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

Next Story
null