संदूक खरीदने का पैसा शिवानी शर्मा ने किया पेमेंट, रायपुरा इंद्रप्रस्थ में मिली लाश मामले में बिग अपडेट

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में मिली लाश मामले में बिग अपडेट सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात में जिस ट्रंक का इस्तेमाल किया गया, आरोपियों ने वो ट्रंक रायपुर के शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री से लिया था। ट्रंक व्यापारी मोहम्मद हसन ने बताया कि, युवक और युवती रविवार को 11 से 12 बजे के बीच ट्रंक लेने उनके दुकान पहुंचे थे। 25 से 30 साल के आसपास दोनों की उम्र थी। सामान्य ग्राहक बनकर पहुंचे युवक- युवती ने हेवी चादर वाले ट्रंक का डिमांड किया, जिसके बाद 3 फीट लंबे, 2 फीट चौड़े और 2 फीट ऊंचे साइज का ट्रंक उन्होंने पसंद किया। शिवानी शर्मा के नाम से ट्रंक का ऑनलाइन पेमेंट किया गया जिसके बाद ऑटो से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ट्रंक की डिलीवरी की गई।
ट्रंक व्यापारी ने बताया कि, वे जांच में पुलिस को सहयोग कर रहे हैं। पूरी जानकारी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। बता दें कि, दुकानदार से हमारे संवाददाता जितेंद्र थवाईत ने ये सारी बातचीत की। वहीं, सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि, पैसे के लेनदेन के चलते हुई युवक की हत्या की गई है।
इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से वकील है। वहीं, रायपुर निवासी बंजारे के रूप में मृतक की पहचान हुई है। ट्रंक खरीदने गए महिला -पुरुष का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी साझा करने से बच रही है। कहा जा रहा है कि, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।





