छत्तीसगढ़

चरवाहे की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते वारदात की आशंका

Nilmani Pal
16 Jan 2026 5:46 PM IST
चरवाहे की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते वारदात की आशंका
x

बलरामपुर। जिले से बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. बुजुर्ग जब शाम तक नहीं लौटा तब परिजनों ने तलाश शुरू की. रात करीब 8 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में शव संदिग्ध हालत में मिला. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला रामचंद्रपुर थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान (65 साल) देवशरण यादव के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जंगल में मिले उनके शव का आधा गर्दन कटा हुआ पाया गया. पुलिस जमीन विवाद, पुरानी रंजिश समेत कई एंगल में जांच कर रही है. परिजन और ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. मामले में मर्ग कायम कर रामचंद्रपुर पुलिस जांच कर रही हैं.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null