छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और ज्यादा पड़ने का अनुमान

Nilmani Pal
15 Dec 2025 8:49 AM IST
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और ज्यादा पड़ने का अनुमान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

आपको बता दें कि आमतौर पर इतनी गिरावट 15 दिसंबर के बाद आती थी, लेकिन इस साल दिसंबर की शुरुआत से ही ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है। शहर में सुबह-सुबह शीतलहर के साथ कोहरा और ओस की चादर सड़कों पर दिखाई देती है। फिलहाल बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है, जबकि कई इलाकों में लोग खुद अलाव जला रहे हैं।


Next Story
null