छत्तीसगढ़

रायपुर के रेस्तरां में फाल्स सीलिंग गिरने से कई लोग घायल, लापरवाह संचालक पर होगी कार्रवाई

Nil dhankar
13 Dec 2025 7:25 AM IST
रायपुर के रेस्तरां में फाल्स सीलिंग गिरने से कई लोग घायल, लापरवाह संचालक पर होगी कार्रवाई
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के रजवाड़ा रिसॉर्ट में बड़ा हादसा हुआ। रिसॉर्ट के रेस्तरां में खाना खा रहे लोगों के ऊपर रेस्तरां की भारी भरकम फाल्स सीलिंग गिर गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय रेस्तरां में लगभग 25 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। गिरते हुए फाल्स सीलिंग के बड़े हिस्से ने नीचे बैठे लोगों को चोट पहुंचाई। घायल लोगों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया।

मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार रेस्तरां का हाल अभी निर्माणाधीन था लेकिन इसे संचालित कर लिया गया था। हादसे का कारण सजावटी डिज़ाइन और भारी लाइटिंग के कारण फाल्स सीलिंग का अधिक वजन बताया जा रहा है जो टूटकर गिर गया।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर।


Next Story
null