छत्तीसगढ़

सुकमा में कई नक्सली घायल, मुठभेड़ जारी

Nilmani Pal
18 Nov 2025 9:30 AM IST
सुकमा में कई नक्सली घायल, मुठभेड़ जारी
x

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। 18 नवंबर की सुबह दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कुछ नक्सली घायल हुए हैं। फिलहाल जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

2 दिन पहले सुकमा में 15 लाख रुपए के इनामी 3 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। मामला एर्राबोर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में DRG के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था।वहीं आज 18 नवंबर की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया था।

इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है।


Next Story
null