छत्तीसगढ़

चटनी में कीड़ा परोसा, विरोध जताने पर बहस करने लगा नेता जी होटल का संचालक

Nil dhankar
18 Jun 2025 4:01 PM IST
चटनी में कीड़ा परोसा, विरोध जताने पर बहस करने लगा नेता जी होटल का संचालक
x

सांकेतिक फोटो     

छग

रायपुर। चटनी में कीड़ा परोसने का मामला कटोरा तलाब चौक स्थित प्रतिष्ठित नेता जी होटल का है जहां नाश्ते के साथ परोसी जा रही चटनी में कीड़ा मिला है। वीडियो में दिख रही ये इल्ली किसी गंदगी में नही दिख रही बल्कि ये नाश्ते के साथ दी जा रही चटनी से निकली है। प्लेट में तैर रहे इस कीड़े से आप होटल की गंदगी का अंदाजा साफ तौर पर लगा सकते है।

मंगलवार की दोपहर जब यहां एक परिवार नाश्ता करने पहुंचा और चटनी में निकली इल्ली के बारे में होटल मालिक से बात करनी चाही तो होटल मालिक अपना काउंटर छोड़ कर बात करने को तैयार ही नहीं थे। ऐसे में परिवार ने जब इसका विरोध किया तो होटल मालिक उनसे बहस करने लगा और अपने पहचान के पुलिस और अधिकारियों के नाम गिनाने लगा। स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के बावजूद होटल मालिक केवल 15 से 20 मिनट तक बहस ही करता रहा।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम ने कड़ी कार्यवाई की बात कही है। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि निगम द्वारा लगातार खुले जगहों और गंदगी में खाना बनाने और परोसने वाले होटलों में कार्यवाई की जा रही है। खाने में कीड़े निकालना वाकई गंभीर विषय है मामले की जांच कर जल्द उचित कार्यवाई की जाएगी।


Next Story
null