छत्तीसगढ़
रायपुर में सनसनीखेज हत्या का LIVE वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 Dec 2025 7:55 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना इलाके में स्थित एक दूध डेरी में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच शराब पीने के बाद हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में आरोपी सन्नी साहू ने अपने ही साथी दुर्गेश धृतलहरे की बेरहमी से हत्या कर दी। पूरी घटना डेरी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सबूत मिले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23-24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे साहू दूध डेरी, कचना के संचालक थाने पहुंचे और बताया कि उनकी डेरी में काम करने वाले दोनों नौकर सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे डेरी में मौजूद नहीं हैं। साथ ही जिस कमरे में दोनों रहते थे, वहां फर्श पर खून फैला हुआ है। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
CCTV फुटेज में दिखी पूरी वारदात
मौके पर जांच के दौरान पुलिस ने डेरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि दोनों वर्कर आपस में झगड़ रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान दुर्गेश धृतलहरे बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी सन्नी साहू उसे एक ऑटो में डालकर डेरी से बाहर ले जाता नजर आया। रात में ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद सन्नी साहू को मेकाहारा अस्पताल में पाया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ था।
रॉड और चाकू से किया हमला
आरोपी ने बताया कि लड़ाई के दौरान उसने लोहे की रॉड और डेरी में रखे चाकू से दुर्गेश के गले और गाल पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह दुर्गेश को डेरी में ही मौजूद ई-रिक्शा से मेकाहारा अस्पताल ले जाने निकला, लेकिन रास्ते में ई-रिक्शा खराब हो गया। इसके बाद आरोपी ने एम्बुलेंस बुलवाई और दुर्गेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुरानी बात को लेकर हुआ विवाद
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना की जड़ एक पुराना विवाद था। बताया गया कि देर शाम दोनों डेरी के ई-रिक्शा से शराब भट्टी गए थे। इसी दौरान ई-रिक्शा से ट्रैफिक जाम होने की बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी। यही विवाद देर रात डेरी में शराब पीने के दौरान फिर उभरा और गुस्से में आकर सन्नी साहू ने जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी और मृतक की पहचान
पुलिस के अनुसार, आरोपी सन्नी साहू खम्हारडीह इलाके का निवासी है और डेरी में दूध बांटने का काम करता था। वहीं मृतक दुर्गेश धृतलहरे परसवानी, खरोरा का निवासी था और डेरी में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। दोनों लंबे समय से डेरी परिसर में ही रह रहे थे। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी सन्नी साहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
Tagsरायपुर हत्या मामलाकचना डेरी हत्याखम्हारडीह थानाशराब विवाद हत्याCCTV में कैद वारदातसन्नी साहू आरोपीदुर्गेश धृतलहरे मृतकमेकाहारा अस्पतालरायपुर क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़ अपराध समाचारRaipur murder caseKachana Dairy murderKhamhardih police stationmurder due to liquor disputeincident captured in CCTVSunny Sahu accusedDurgesh Dhritlahare deceasedMekara HospitalRaipur crime newsChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





