छत्तीसगढ़
प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री के हाथों सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे
Shantanu Roy
24 Dec 2025 6:21 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले के पांच दिव्यांगजनों के जीवन में उस समय आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई किरण का संचार हुआ, जब जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के कर-कमलों से उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए गए। यह अवसर केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और आगे बढ़ने के दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रतीक बना, जिसकी स्पष्ट झलक उनके प्रसन्न चेहरों पर दिखाई दी। मंगलवार को नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने तीन दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, एक दिव्यांगजन को व्हीलचेयर तथा एक दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र प्रदान कर लाभान्वित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके दैनिक जीवन की कठिनाइयाँ कम हों और वे सम्मानपूर्वक, आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
प्रभारी मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस अवधि में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण को भी समान प्राथमिकता दी गई है। शासन का लक्ष्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और आने वाले समय में भी इसी संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव के साथ कार्य निरंतर जारी रहेगा। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप में कमजोर नहीं होते, बल्कि उनमें अद्भुत प्रतिभा, क्षमता और आत्मबल निहित होता है। यदि वे मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें, तो कोई भी बाधा उनके मार्ग में टिक नहीं सकती। शासन और प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों ने बताया कि पहले घर से बाहर निकलना उनके लिए अत्यंत कठिन था, जिससे दैनिक कार्यों में कई प्रकार की परेशानियाँ आती थीं। अब ट्राईसाइकिल मिलने से आवागमन सुगम होगा और वे अपने कार्यों को स्वतंत्र रूप से संपन्न कर सकेंगे। वहीं श्रवण यंत्र प्राप्त हितग्राही ने कहा कि अब वे लोगों से बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगे, अपनी बात स्पष्ट रूप से रख पाएंगे तथा दूसरों की बातों को सुन-समझ सकेंगे। सभी लाभार्थियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शिवशंकर पांडेय ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत दिव्यांग गोविंद पटेल को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 65 प्रतिशत दिव्यांग बिहारी पटेल एवं 70 प्रतिशत दिव्यांग कुमारी होलिका पैकरा को ट्राईसाइकिल, 85 प्रतिशत दिव्यांग कुमारी रोशनी सिंह को व्हीलचेयर तथा 40 प्रतिशत दिव्यांग त्रिलोचन श्रीवास को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





