छत्तीसगढ़
युवक-युवती का कंकाल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
21 Aug 2024 9:07 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गोबरा जंगल में एक युवक और युवती का कंकाल पेड़ से लटका और नीचे पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं मामले की जांच में फोरेंसिक टीम भी लगी हुई है. यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, 40 दिन पहले मैनपुर थाना क्षेत्र के 21 वर्षीय भूमिका और तुहामेटा के 20 वर्षीय लक्षमन मरकाम के लापता होने की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर पता तलाश कर रही थी. वहीं रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोबरा जंगल में कुछ संदिग्ध शव मिले हैं. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम को भेजा गया, जहां पेड़ पर लटके हुए और नीचे पड़े कंकाल के अवशेष बरामद हुए.
शवों की पहचान घटनास्थल पर पड़े बैग में मिले आधार कार्ड से की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Tagsगरियाबंदगरियाबंद न्यूज़गरियाबंद पुलिसगोबरा जंगलGariabandGariaband NewsGariaband PoliceGobra Jungle
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





