छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन के दिन CG में गैंगरेप, पुलिस ने लिया ये एक्शन

jantaserishta.com
21 Aug 2024 8:37 AM IST
रक्षाबंधन के दिन CG में गैंगरेप, पुलिस ने लिया ये एक्शन
x

सांकेतिक तस्वीर

एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया।
गैंगरेप में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही शाम को एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए। आनन-फानन में 6 लोगों को पकड़ा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक अभी कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story