भारत
बच्चे ने सांप को मुंह से काटकर मार डाला, फिर जो हुआ भरोसा नहीं होगा
jantaserishta.com
21 Aug 2024 8:21 AM IST

x
चर्चा का विषय बना.
गया: बिहार में 12 महीने का एक बच्चा इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इस बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि महज एक साल इस बच्चे ने एक बड़े सांप को चबा-चबा कर मार डाला है। मामला गया जिले का है। इस घटना से पूरे गांव वाले चकित हैं और इतना ही नहीं जिस अस्पताल में इस बच्चे के परिजन उसे लेकर गए थे वहां के कर्मचारी भी इस घटना को सुनकर हैरत में हैं। चिकित्सक भी इस बात से हैरान हैं कि जहरीले सांप की तरह दिखने वाले इस सांप को चबा कर मारने के बावजूद भी यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृत सांप को देखा जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 17 अगस्त की है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव में यह बच्चा अपने परिजनों के साथ रहता है। एक साल के इस बच्चे की पहचान रियांश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका सामना इस सांप से हुआ था। इसके बाद उसने अपनी दांतों से चबा-चबा कर इस सांप को मार डाला।
इसके बाद मृत सांप पर नजर पड़ते ही परिजन बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल में गए और चिकित्सकों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। बच्चे की मां का दावा है कि बच्चा जब छत पर खेल रहा था तब उसी वक्त एक सांप वहां आ गया। बच्चे ने सांप को खिलौना समझ कर उसे पकड़ लिया। बच्चे ने सांप को अपने मुंह में डाल कर चबाना शुरू कर दिया। बच्चे के चबाने की वजह से सांप की मौत हो गई। बच्चे की मां का यह भी कहना है कि वो इस घटना को देख कर हतप्रभ थीं।
अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का इलाज किया और उसे पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को बताया कि यह सांप जहरीला नहीं था और आम तौर पर मॉनसून सीजन में यह सांप पाए जाते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलने पर घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





