छत्तीसगढ़

आधार केंद्र संचालन के लिए चयन प्रक्रिया शुरू पात्रों की सूची जारी

Tulsi Rao
4 Sept 2026 7:13 AM IST
आधार केंद्र संचालन के लिए चयन प्रक्रिया शुरू पात्रों की सूची जारी
x

महासमुंद। जिले की 14 पंचायतों में आधार केंद्रों के संचालन के लिए ऑपरेटरों के चयन की प्रक्रिया जारी है। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के इन-हाउस मॉडल (ग्रामीण) के तहत 14 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है।

इस पद के लिए निर्धारित समय सीमा तक जिला कार्यालय को कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच के बाद 47 अभ्यर्थियों को पात्र और 28 अभ्यर्थियों को अपात्र पाया गया है। चयन प्रक्रिया से संबंधित पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला कार्यालय और जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

प्रशासन ने सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 9 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

दावा-आपत्ति आवेदन जिला कार्यालय महासमुंद के कक्ष क्रमांक 22 स्थित सी.जी. स्वान कक्ष में जमा करना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Next Story