छत्तीसगढ़
पत्नी से बातचीत करता देख पति ने आपा खोया, कुल्हाड़ी से कर दी पड़ोसी की हत्या
Shantanu Roy
5 Jan 2026 6:49 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में सोमवार को हुई एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद और आपसी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने नंदकुमार पटेल का रक्तरंजित शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर से लगे बाड़ी के पास आंगन में पड़ा देखा। शव के चेहरे और सिर पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करतला थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। शव का पंचनामा कर प्राथमिक जांच शुरू की गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि सबूतों के आधार पर आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड के श्वान ‘बाघा’ ने अहम भूमिका निभाई। शव से गंध लेने के बाद श्वान सीधे पड़ोस में रहने वाले जयशंकर के घर पहुंचा। इस संकेत के बाद पुलिस का संदेह जयशंकर पर और गहरा गया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
सूत्रों के अनुसार मृतक नंदकुमार पटेल का आरोपी जयशंकर के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि नंदकुमार अक्सर जयशंकर की पत्नी से बातचीत करता था और हंसी-मजाक व छींटाकशी करता रहता था। रविवार रात जब जयशंकर घर लौटा तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी के साथ बातचीत और मस्ती करते हुए देख लिया। यह दृश्य उसके लिए असहनीय हो गया और इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद धीरे-धीरे उग्र होता गया और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि गुस्से से तमतमाए जयशंकर ने नंदकुमार को घर से लगे बाड़ी की ओर ले जाकर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक नंदकुमार पटेल विवाहित था और उसके बच्चे भी हैं। वहीं आरोपी जयशंकर भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं। इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में घटना के बाद शोक और भय का माहौल है। इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Tagsकोरबाकरतला थानाग्राम गनियारीसनसनीखेज हत्यानंदकुमार पटेलजयशंकर गिरफ्तारकुल्हाड़ी से हत्याडॉग स्क्वायडफोरेंसिक जांचघरेलू विवादपुलिस कार्रवाईKorbaKartala police stationvillage Ganiyarisensational murderNandkumar PatelJaishankar arrestedmurder with axedog squadforensic investigationdomestic disputepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





