छत्तीसगढ़

CG BREAKING: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 15 फीट ऊंचे शहीद स्मारक को किया ध्वस्त

Shantanu Roy
25 Jun 2025 9:13 PM IST
CG BREAKING: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 15 फीट ऊंचे शहीद स्मारक को किया ध्वस्त
x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। नेलसनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांगोली गांव के पास बनाए गए करीब 15 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। यह स्मारक नक्सलियों द्वारा शहीद स्मारक के रूप में प्रचारित किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि बांगोली गांव के पास नक्सलियों ने स्मारक खड़ा कर रखा है, जिसे वे अपने मारे गए साथियों की याद में "शहीद स्थल" के रूप में प्रयोग कर रहे थे। सूचना मिलते ही जवानों ने सटीक कार्रवाई करते हुए इलाके में पहुंचकर स्मारक को जमींदोज कर दिया।


गौरतलब है कि बस्तर संभाग में माओवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे पहले भी कई नक्सली स्मारकों और ठिकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के प्रतीक चिह्नों को हटाकर स्थानीय ग्रामीणों में भयमुक्त वातावरण तैयार किया जा रहा है। यह कार्रवाई नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है। सुरक्षाबलों की इस रणनीति से नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार की पकड़ और आम जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
Tagsनक्सली स्मारक ध्वस्तबीजापुर अभियानबांगोली गांवनेलसनारा थानासुरक्षाबल सफलताNaxal memorial destroyedBijapur operationBangoli villageNelsonara policesecurity forces successछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story