भारत

दिल दहला देने वाला LIVE वीडियो...महिलाओं को बेकाबू वैन ने रौंदा

jantaserishta.com
25 Jun 2025 5:55 PM IST
दिल दहला देने वाला LIVE वीडियो...महिलाओं को बेकाबू वैन ने रौंदा
x
वीडियो हुआ वायरल.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार (24 मई 2025) की शाम करीब 7 बजे खड़वाई गांव में कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान एक बेकाबू इको वैन ने डांस कर रहीं महिलाओं और बच्चों को टक्कर मार दी. हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
यह कार्यक्रम दिवाकर सिंह पुत्र परशुराम के घर पर आयोजित किया गया था. ग्रामीण महिलाएं और बच्चे मंदिर के पास ढोल-नगाड़ों पर डांस कर रहे थे. उसी समय एक तेज रफ्तार वैन (यूपी 80GS3038) अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही चौकी रुनकता से पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर चौकी में खड़ा कर दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि गाड़ी चला रहा व्यक्ति श्यामवीर पुत्र गंगा सिंह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया.
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश जारी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और लोगों ने प्रशासन से ऐसे कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story