छत्तीसगढ़

रायपुर के कई गार्डन में सुरक्षा बढ़ाई गई, वेलेंटाइन डे के चलते पुलिस अलर्ट

Nilmani Pal
14 Feb 2026 12:26 PM IST
रायपुर के कई गार्डन में सुरक्षा बढ़ाई गई, वेलेंटाइन डे के चलते पुलिस अलर्ट
x

रायपुर. वेलेंटाइन डे पर सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मीयों की पार्क, मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर तैनाती की गई है. पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी मौजदू रहेंगे. इन जगहों पर कानून को हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने निर्देश दिए हैं.

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर आज कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. पिछले साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के दौरान मैगनेटो मॉल में हुए उत्पात को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है. शहर के ऊर्जा पार्क, मैगनेटो मॉल, जोरा मॉल, सिटी सेंटर मॉल, गांधी उद्यान गार्डन, मोतीबाग गार्डन, कलेक्ट्रेट गार्डन, निगम गार्डन और राम मंदिर जैसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी.

वैलेंटाइनस डे को लेकर कमिश्नरेट रायपुर में पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी. शहर के दर्जनभर से अधिक संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिनमें प्रमुख मंदिर, पार्क, गार्डन और अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल हैं. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों, मनचले युवकों और हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी संगठन या समूह द्वारा युवक-युवतियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null