छत्तीसगढ़

पत्थरों और चट्टानों को तोड़ने वाली क्रेशर मशीन सील

Nil dhankar
9 July 2026 4:25 PM IST
पत्थरों और चट्टानों को तोड़ने वाली क्रेशर मशीन सील
x
छग

सूरजपुर। अवैध बोल्डर खदान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर जिले में तीन स्टोन क्रेशर सील कर दिए हैं. बता दें कि बीते दिनों अवैध बोल्डर खनन के दौरान चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौके पर मौत हुई थी.

हादसे के बाद प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इस कड़ी में नियमों का उल्लंघन और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर तीन क्रेशरों को सील किया गया है.

जिला प्रशासन की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा गया है. तीन क्रेशरों को सील करने के साथ प्रशासन जिलेभर में खदानों और क्रेशरों की जांच कर रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई होगी.

Next Story