छत्तीसगढ़

SDM आधी रात गांव पहुंचे, दफन शव को हटाने हो रहा था जमकर बवाल

Nil dhankar
9 Feb 2026 8:28 AM IST
SDM आधी रात गांव पहुंचे, दफन शव को हटाने हो रहा था जमकर बवाल
x
छग

धमतरी। धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर बवाल हो गया। भड़के आदिवासी समाज और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। सूचना के बाद SDM, तहसीलदार सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचे। पांच घंटे तक बवाल के बाद प्रशासन ने कब्र को खोदी और शव को बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुगली थाना क्षेत्र के मुनाईकेरा गांव का है। धर्मांतरित व्यक्ति मृतक के बाद परिजनों ने शव को अपनी बाड़ी में दफना दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव वाले को लगी, तो भारी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। बावजूद इसके, मामला और भी बिगड़ता गया। फिर, 5 घंटे बाद प्रशासन ने शव को दफनाने के लिए कब्र खोदी और शव को बाहर निकाला। जिसके बाद अब शव को धमतरी में दफनाया जाएगा।

आपको बता दें कि 15 साल पहले मृतक जलसिह नेताम ने ईसाई धर्म अपनाया था। लेकिन इस दौरान आज उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उनके शव को अपनी ही बाड़ी में दफना दिए। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव वाले को लगी, तो भारी संख्या में ग्रामीण और आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया। विरोध को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। बावजूद इसके, मामला और भी बिगड़ता गया। फिर, 5 घंटे बाद प्रशासन ने शव को दफनाने के लिए कब्र खोदी और शव को बाहर निकाला। जिसके बाद अब शव को धमतरी में दफनाया जाएगा।


Next Story
null