छत्तीसगढ़

दीपक बैज का स्क्रीन शॉट वायरल, देवेंद्र यादव को बताया PCC कार्यकारी अध्यक्ष

Nilmani Pal
15 July 2025 7:27 AM IST
दीपक बैज का स्क्रीन शॉट वायरल, देवेंद्र यादव को बताया PCC कार्यकारी अध्यक्ष
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बता दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भाई देवेंद्र यादव को स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार।'

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद सियासी पारा हाई है। बीजेपी ने पूछा कि इस नियुक्ति की जानकारी क्या सिर्फ दीपक बैज को ही है, क्या यह कांग्रेस के आलाकमान या गांधी परिवार के निर्देश पर किया गया है?।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का 14 जुलाई को जन्मदिन था। इस दौरान दीपक बैज को देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैया दीपक बैज को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ! इस पर दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भाई @Devendra_1925, आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार लिख दिया। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि कुछ घंटों के बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

Next Story
null