छत्तीसगढ़

कबाड़ चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 की गिरफ्तारी

Nilmani Pal
8 Oct 2025 4:45 PM IST
कबाड़ चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 की गिरफ्तारी
x
छग

कोरबा। जिले में चोरी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अज्ञात लोगों ने बायपास रोड पर सरकारी कामकाज के लिए रखे गए लोहे के खंभों को काटा और गाड़ी में रखकर ले गए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। मामला थाना क्षेत्र का है।

वायरल वीडियो में कबाड़ चोरों का एक गिरोह निर्माण स्थल पर पहुंचा। उन्होंने वहां रखे लोहे के पोल काटे। जब एक कर्मचारी ने आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद वे लोहे के पाइप को गाड़ी में लादकर फरार हो गए। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। एडिशनल एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर कासिम खान और पंकज श्रीवास की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन और चोरी किए गए लोहे के खंभे बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Next Story
null