छत्तीसगढ़
चोरी का विद्युत एल्यूमिनियम तार खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 March 2026 12:14 AM IST

x
छग
Raipur (Rural) रायपुर (ग्रामीण)। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में विद्युत पोल तोड़कर चोरी किए गए एल्यूमिनियम तार/कंडक्टर का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी की एल्यूमिनियम तार खरीदने वाले कबाड़ी जगमोहन नारंग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 2 क्विंटल 25 किलोग्राम वजनी एल्यूमिनियम तार जब्त किया। इस तार की अनुमानित कीमत 90,000 रुपये बताई गई है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है। प्रार्थी जितेन्द्र सिंह मरई, कनिष्ठ यंत्री, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड, भानसोज ने 28 मार्च 2026 को थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोल्हाल नाला के पास, कुंडा-बड़गांव रोड स्थित 11 के.वी. लाइन के छह विद्युत पोल तोड़कर लगभग 500 मीटर (9 स्पैन) एल्यूमिनियम तार चोरी कर लिया गया। यह घटना 25 मार्च 2026 को लाइन शटडाउन के दौरान शाम 5 बजे से रात 11 बजे के बीच घटित हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 155/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. और 136(1) छ.ग. विद्युत अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लंबोदर पटेल और थाना प्रभारी मंदिर हसौद निरीक्षक आशीष यादव को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी और टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान मुखबीरों से सूचना मिली कि ग्राम बाहनाकाड़ी निवासी कबाड़ी जगमोहन नारंग के पास चोरी का तार रखा है। पुलिस ने कबाड़ी दुकान में दबिश दी और चोरी का तार बरामद किया। पूछताछ में आरोपी जगमोहन नारंग ने बताया कि 25 मार्च की रात दो अज्ञात व्यक्ति चार पहिया वाहन से आए और उन्होंने एल्यूमिनियम तार उसे बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की। जगमोहन नारंग उर्फ भोला, पिता स्व. नोहर लाल नारंग, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बाहनाकाड़ी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsरायपुर ग्रामीणमंदिर हसौदविद्युत पोल चोरीएल्यूमिनियम तारकंडक्टरकबाड़ी जगमोहन नारंगगिरफ्तारपुलिस कार्रवाईचोरी का सामान11 केवी लाइनसीएसपीएलचोरी की जांचसीसीटीवी फुटेजवैधानिक कार्यवाहीआरोपियों की पतासाजीचोरी का प्रकरणकबाड़ी दुकानतार बरामदबीएनएसपुलिस रिपोर्टपुलिस अधीक्षकअतिरिक्त पुलिस अधीक्षकथाना प्रभारीचोरी रोकथामबिजली चोरीग्रामीण समाचारRaipur RuralMandir HasaudElectricity pole theftAluminum wireConductorScrap dealer Jagmohan NarangArrestedPolice actionStolen goods11 KV lineCSPLInvestigation of theftCCTV footageLegal actionTracing of accusedTheft caseScrap shopWire recoveredBNSPolice reportSuperintendent of PoliceAdditional Superintendent of PoliceStation in-chargeTheft preventionElectricity theftRural newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





