
पेंड्रा। स्पीड में चल रही स्कार्पियो का आगे चक्के का टायर पंक्चर हो गया। बस फिर क्या था, स्कार्पियो ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई और लहराते हुए खेत पर जाकर पलट गई। स्कार्पियो सवार 9 लोग घायल हो गए। ड्राइवर सहित सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला भाजपा कार्यालय के पास हुई।
मध्य प्रदेश के अनुपपूर से स्कार्पियों में सवार होकर लोग अमरकंटक जा रहे थे। जंगल का रास्ता और सड़कें खाली होने के कारण वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार में चल रहे वाहन का आगे चक्का का टायर पंक्चर हो गया। टायर के पंक्चर होते ही स्कार्पियो लहराने लगी, स्पीड तेज होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण भी नहीं रह पाया। टायर के पंक्चर होते ही स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और लहराने लगी।
लहराते हुई सड़क से सीधे खेत में जा पलटी। वाहन पलटने के कारण वाहन में बैठे सभी लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को वाहन से निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का काम किया।





