
x
धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और इसका असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। जिले के कई स्कूलों में बारिश का पानी भरने से जिला शिक्षा अधिकारी के नगरी ब्लाॅक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया है।
गुजरा स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते हुए स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। लगातार बारिश और बिगड़ते मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश घोषित किया है। वहीं, नगरी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
धमतरी जिले में बारिश का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में बच्चों को जलभराव वाले रास्तों से स्कूल जाने से रोकना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गई है।
Next Story





