छत्तीसगढ़

आज से स्कूल बंद, स्टूडेंट्स को गर्मी छुट्टी दी गई

Nilmani Pal
20 April 2026 8:04 AM IST
आज से स्कूल बंद, स्टूडेंट्स को गर्मी छुट्टी दी गई
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में गर्मी अब तेजी से अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साय सरकार ने बढ़ते गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। आज 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी दे दी गई है

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद शासन ने यह कदम उठाया है। जारी आदेश के मुताबिक, आज 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

आपको बता दें कि साय सरकार के ऐलान के बाद यह आदेश एक जिले में नहीं पूरे प्रदेश के ​स्कूलों में लागू होगा। सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। प्राइवेट यानी अशासकीय स्कूलों को भी छुट्टी रखनी होगी। अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर भी यह आदेश सख्ती से लागू होगा।

Next Story
null