छत्तीसगढ़

स्कूली छात्र की मौत, बस ने रौंदा

Nilmani Pal
18 March 2026 3:31 PM IST
स्कूली छात्र की मौत, बस ने रौंदा
x
छग

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयवंत पटेल (12 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 7 साधीपारा के रूप में हुई है, जो कक्षा 7वीं का छात्र था।

बताया जा रहा है कि बच्चा रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान साधीपारा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पार करते समय रतनपुर से पाली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस (CG12X 0440) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले रतनपुर अस्पताल और फिर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story