छत्तीसगढ़

आरंग के पास स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, नशे में था चालक

Nilmani Pal
7 Jan 2026 10:38 AM IST
आरंग के पास स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, नशे में था चालक
x
रायपुर न्यूज़

रायपुर। आरंग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गाड़ी में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है.

जानकारी के अनुसार, स्कूल गाड़ी का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में बुरी तरह धुत थे. नशे की हालत में ड्राइवर गाड़ी को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. बताया जा रहा है कि बस महासमुंद और आरंग क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी.

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भारी लापरवाही देखने को मिली. घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया. इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null