छत्तीसगढ़

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित

Shantanu Roy
19 Oct 2026 4:51 PM IST
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित
x
छग
Raipur. रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा अन्य दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।
पुनरीक्षण प्रक्रिया
पूरी होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचें। यदि नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा किसी अन्य प्रकार की दावा-आपत्ति की आवश्यकता हो, तो निर्धारित अवधि में आवेदन करें। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है।
Next Story