छत्तीसगढ़

आरा मिल सील, अवैध तरीके से संचालन पर मशीन जब्त

Nilmani Pal
26 Oct 2025 2:44 PM IST
आरा मिल सील, अवैध तरीके से संचालन पर मशीन जब्त
x
छग

रायगढ़। जिले के रेंगालपाली सर्किल में फर्जी आरा मिल का संचालन किया जा रहा था। एक युवक अपने घर में लकड़ियों की अवैध चिराई कर रहा था। सूचना मिलने पर वन अमले ने मौके पर दबिश देकर मशीन को उखाड़कर जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात वन विभाग को सूचना मिली कि रेंगालपाली सर्किल के ग्राम बरपाली के डीपापारा में फर्जी आरा मिल चल रही है। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता समेत वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां पर अलग-अलग प्रजातियों की लकड़ियां चिराई के लिए रखी हुई मिलीं।

आरा मिल संचालक जगदीश बसंत से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका और टालमटोल करने लगा। इससे स्पष्ट हुआ कि आरा मिल फर्जी तरीके से संचालित की जा रही थी। वन अमले ने लकड़ी चिराई की मशीन को उखाड़कर जब्त कर लिया है। मौके से विभिन्न प्रजातियों की लकडियां भी बरामद की गईं, जिनका मूल्यांकन किया जाएगा। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Next Story
null