छत्तीसगढ़

संस्कार पाठशाला को स्मृति चिन्ह के साथ मिला सम्मान

Nilmani Pal
20 Aug 2025 9:09 AM IST
संस्कार पाठशाला को स्मृति चिन्ह के साथ मिला सम्मान
x

रायपुर। सर्वत्र शिक्षा समिति, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित संस्कार पाठशाला के कार्यों की सराहना मारुति फाउंडेशन की निदेशक मेघा तिवारी ने की। इस अवसर पर वे स्टेट कार्यालय पहुँचीं और स्मृति चिन्ह भेंट कर संस्कार पाठशाला का सम्मान किया। साथ ही, स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह जोनल डायरेक्टर डीके शर्मा को श्रीफल एवं शाल अर्पित कर अभिवादन भी किया।

डी.के.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार शिक्षक छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को संस्कृति, संस्कार एवं वैदिक मंत्रों का ज्ञान प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता अभियान भी प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के अनुरूप संस्कार पाठशाला की गूंज आज गाँव-गाँव तक पहुँच रही है।जोनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर डी.के. शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार गुरुकुल परंपरा समय के साथ विलुप्त हो गई थी, उसी स्वरूप को पुनर्जीवित करने का कार्य संस्कार पाठशाला द्वारा किया जा रहा है। हर जिले में संस्कार शिक्षक बच्चों को भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों से भारतवर्ष में अवगत करा रहे हैं।

Next Story
null