छत्तीसगढ़
समता कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी लक्की शर्मा गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 Jan 2026 6:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 जनवरी 2026 की है, जब अर्जुन नगर समता कॉलोनी स्थित हाथीराम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल मेकाहारा अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
डीसीपी (पश्चिम) एवं डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर लीला राम शर्मा उर्फ लक्की उर्फ दादू, निवासी चौबे कॉलोनी, सरस्वती नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना के समय मृतक दुर्गेश ध्रुव नशे की हालत में था और गाली-गलौच कर रहा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आवेश में आकर आरोपी ने चाकू से दुर्गेश पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू भी जप्त किया है। थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 24/26 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इस मामले के शीघ्र खुलासे से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Tagsरायपुरसमता कॉलोनी हत्याकांडआजाद चौक थानादुर्गेश ध्रुव हत्यालक्की शर्मा गिरफ्तारचाकू से हमलासीसीटीवी फुटेजएण्टी क्राइम यूनिटपुलिस खुलासाभारतीय न्याय संहिताRaipurSamta Colony murder caseAzad Chowk police stationDurgesh Dhruv murderLucky Sharma arrestedknife attackCCTV footageAnti Crime UnitPolice disclosureIndian Judicial Codeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





