छत्तीसगढ़
नगरपालिका वार्ड क्रमांक 20 महासमुंद में समाधान शिविर आयोजित
Shantanu Roy
1 Jun 2026 6:39 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आज नगरपालिका महासमुंद शहरी क्षेत्र में पहला समाधान शिविर का आयोजन कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल, वार्ड क्रमांक 20 में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, स्थानीय पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। विधायक श्री सिन्हा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में वार्ड क्रमांक 02 से वार्ड क्रमांक 11 तक के नागरिकों की मांग एवं समस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शासन-प्रशासन द्वारा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। विधायक श्री सिन्हा ने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनसहभागिता की भूमिका बताते हुए कहा कि प्रत्येक 10 से 15 वार्डों के मध्य समाधान शिविर आयोजित कर आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद ही समस्याओं के स्थायी समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है।
विधायक श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं वात्सल्य योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आमजन सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महासमुंद क्षेत्र में 909 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जा चुका है तथा शेष पात्र हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृति हेतु प्रेषित किए गए हैं। चाहे आबादी भूमि हो या पट्टा भूमि, प्रत्येक पात्र गरीब परिवार को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के हितों के प्रति संवेदनशील है और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह लगभग डेढ़ करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि महासमुंद को विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने के संकल्प के साथ अनेक अधोसंरचनात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। नगर के चारों ओर सड़कों का निर्माण एवं उन्नयन कार्य जारी है। भविष्य में नयापारा क्षेत्र में बायपास सड़क का निर्माण किया जाएगा तथा नहर लिंकिंग रोड परियोजना भी शीघ्र प्रारंभ होगी। आने वाले समय में महासमुंद को रिंग रोड की सौगात मिलने से यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। उन्होंने बताया कि सिकासेर-कोडार लिंकिंग परियोजना के माध्यम से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल भवन का निर्माण अंतिम चरण में है तथा शिक्षा एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महासमुंद तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले वर्षों में जिले की पहचान एक विकसित एवं सुविधायुक्त नगर के रूप में स्थापित होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। किसानों को बेहतर बीज, उन्नत तकनीक और विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने आमजन से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया जाए। ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि का नियमित रूप से उनके खातों में अंतरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें समय पर आर्थिक संबल प्राप्त हो सके। श्री साहू ने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि राज्य शासन के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।
नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए गए सर्वे में शामिल सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार आवास का लाभ दिलाया जाएगा। कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहेगा। श्री राठी ने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के सतत प्रयासों एवं सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।
इस अवसर पर विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत 35 बच्चों का स्वास्थ्य जांच, 10 गंभीर कुपोषित बालिका को सुपोषण किट, प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम व मल्टी विटामिन दिया गया। 40 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। परिवहन विभाग द्वारा 56 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया एवं मौके पर 20 हितग्राहियों को लर्निंग लायसेंस प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वनाथम, पार्षद जय देवांगन, राहुल आवड़े, सीता डोंडेकर, पूर्व पार्षद अरविन्द प्रहरे, महेन्द्र जैन, अमन वर्मा, हनीश बग्गा, राजू चंद्राकर, आनंद साहू, पार्वती साहू, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अनुविभागीय अधिकारी अक्षा गुप्ता, सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे एवं नगरपालिका परिषद् व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





