छत्तीसगढ़

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को नमन : MP बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
7 Dec 2025 10:52 AM IST
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को नमन : MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शौर्य, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने आगे कहा, सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के उन वीर सपूतों को नमन करने का दिवस है, जो मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं।

आज, हम उन शूरवीरों—सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रत्येक जवान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनकी वीरता, त्याग और अनुशासन से भारत सुरक्षित और मजबूत खड़ा है। आइए हम सब मिलकर उनके सम्मान, कल्याण और परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएँ।


Next Story
null