छत्तीसगढ़

बाबा साहब को नमन : MP बृजमोहन अग्रवाल

Nilmani Pal
12 May 2025 2:05 PM IST
बाबा साहब को नमन : MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक कार्यक्रम में कहा, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समता, न्याय और मानव गरिमा पर आधारित समाज की नींव रखी। उनका संघर्ष आज भी हमें प्रेरित करता है कि हम समाज में हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने के लिए कार्य करें। भाजपा सरकार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

चंगोराभाठा स्थित रमाई बुद्ध विहार में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होकर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर बुद्ध विहार में उपस्थित जनसमुदाय, बौद्ध अनुयायियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ जो इस गरिमामय आयोजन में शामिल हुए। हम सभी बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Next Story
null