छत्तीसगढ़

10 रुपए ज्यादा लेकर शराब बेच रहे सेल्समैन

Nilmani Pal
15 May 2026 9:42 AM IST
10 रुपए ज्यादा लेकर शराब बेच रहे सेल्समैन
x
छग

खैरागढ़। खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान फिर विवादों के केंद्र में है। कभी मिलावटी शराब और फर्जी होलोग्राम को लेकर सुर्खियों में रही यह दुकान अब कथित ओवररेटिंग, अव्यवस्था और दबंगई जैसे आरोपों से घिर गई है। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों के बीच अब एक चर्चा आम हो चुकी है कि अगर जल्दी चाहिए तो रेट से ज्यादा देना पड़ेगा।

लोगों का आरोप है कि दुकान के बाहर कुछ कथित असामाजिक तत्वों ने अपना अनौपचारिक नेटवर्क बना रखा है। आरोपों के मुताबिक निर्धारित कीमत से 10 रुपए ज्यादा लेकर शराब उपलब्ध कराई जा रही है। जो ग्राहक इसका विरोध करते हैं, उन्हें गाली-गलौज, धमकी और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल कथित तौर पर सरकारी दुकान के आसपास ही चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की सख्ती कहीं नजर नहीं आती। शाम ढलते ही दुकान के बाहर हालात और बिगड़ने लगते हैं। लंबी कतारें, धक्का-मुक्की, हंगामा और अफरा-तफरी अब यहां आम तस्वीर बन चुकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था लगभग नदारद है। न पर्याप्त गार्ड दिखाई देते हैं, और न ही भीड़ नियंत्रण का कोई पुख्ता इंतजाम। यही वजह है कि आए दिन विवाद, मारपीट,जेब कटना और चाकूबाजी जैसी घटनाओं की चर्चाएं इलाके में सुनाई देती रहती हैं।


Next Story