छत्तीसगढ़

रायपुर जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे सचिन पायलट, आ रहे दौरे पर, क्या है पूरा कार्यक्रम?

jantaserishta.com
23 Aug 2024 9:32 AM IST
रायपुर जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे सचिन पायलट, आ रहे दौरे पर, क्या है पूरा कार्यक्रम?
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस अग्रेसिव मोड पर है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी आज प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पायलट दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3 बजे सचिन पायलट रायपुर जेल देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे। पायलट के अलावा कांग्रेस के प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ भी मौजूद रहेंगे।
सचिन पायलट आज शाम लगभग 4 बजे राजीव भवन पहुंचेंगे। वहां कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में आने वाले दिनों में कांग्रेस के होने वाले आंदोलन को लेकर चर्चा की जाएगी। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के आंदोलन को लेकर भी बैठक में बातचीत होगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 24 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। प्रदर्शन में पायलट भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले पायलट विधानसभा घेराव में भी शामिल हुए थे।
कांग्रेस पार्टी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी में है। 24 अगस्त के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जल्द ही आगे क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन की प्लानिंग कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story