छत्तीसगढ़

Amit Shah CG Visit: आज गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे, अफसरों की लेंगे बैठक

jantaserishta.com
23 Aug 2024 9:01 AM IST
Amit Shah CG Visit: आज गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे, अफसरों की लेंगे बैठक
x
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे वे मेफेयर रिजॉर्ट जाएंगे. वहीं 24 अगस्त की सुबह 10.30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे.
सुबह 11.30 रायपुर के निजी होटल से इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक लेंगे. जिसमें छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े 7 राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में दोपहर 2.30 शामिल होंगे. उसके बाद 25 अगस्त की सुबह 10.30 बजे एनसीबी ऑफिस का उद्घाटन करेंगे. साथ ही 25 अगस्त की दोपहर 1.30 बजे निजी होटल में सहकारिता के विस्तार संबंधी बैठक में शामिल होंगे. जिसमें सहकारी संगठनों के कामकाज और विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story