छत्तीसगढ़

राजीव भवन में सीनियर नेताओं की बैठक ले रहे सचिन पायलट

Nil dhankar
16 Sept 2024 1:46 PM IST
राजीव भवन में सीनियर नेताओं की बैठक ले रहे सचिन पायलट
x

रायपुर raipur news। रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मंत्रणा की। बताया गया कि प्रभारी पायलट ने पिछली बैठक में सभी 19 वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने वार्डों की स्थिति पर पायलट के साथ चर्चा की है। चर्चा का दौर चल रहा था। Congress in-charge Sachin Pilot

ये भी पढ़े

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को दिवंगत पूर्व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुभाष शर्मा के घर गए, और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी थे। पूर्व महामंत्री सुभाष शर्मा का पिछले दिनों निधन हो गया। वे करीब 10 साल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री रहे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज सुबह स्व. शर्मा के निवास सुंदर नगर पहुंचे, और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, और प्रदेश कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेता भी थे।

Next Story