छत्तीसगढ़

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने की CM साय से मुलाकात

Nilmani Pal
28 Jun 2026 1:22 PM IST
RSS नेता इंद्रेश कुमार ने की CM साय से मुलाकात
x

रायपुर। RSS नेता इंद्रेश कुमार ने CM साय से मुलाकात की। सीएम ने कहा, आज राजधानी रायपुर में आयोजित "आपातकाल स्मृति दिवस" कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ पधारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार से मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा आपातकाल के काले अध्याय से जुड़े उनके अनुभवों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संघर्ष पर सार्थक चर्चा हुई।

आदरणीय इंद्रेश जी का राष्ट्रहित के प्रति आजीवन समर्पण तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की उनकी दृष्टि सदैव प्रेरणादायी रही है। उनका मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा के प्रति हमारे संकल्प को निरंतर और अधिक सुदृढ़ करता है।

Next Story