छत्तीसगढ़

RSS चीफ मोहन भागवत आज रायपुर आ रहे, बीजेपी की भी बड़ी बैठक

Nilmani Pal
30 Dec 2025 9:28 AM IST
RSS चीफ मोहन भागवत आज रायपुर आ रहे, बीजेपी की भी बड़ी बैठक
x

रायपुर। RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. वे 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक का प्रदेश का दौरा करेंगे. अभनपुर के सोनपैरी में 31 दिसंबर को भव्य हिन्दू संगम का आयोजन होगा. हिन्दू संगम में मोहन भागवत मुख्य वक्त होंगे. असंग देव कबीर आश्रम में हिन्दू संगम का आयोजन होगा.

इसे भी पढ़े

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को रायपुर आएंगे. वे यहां पर ठाकरे परिसर में जहां अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे, वहीं एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन के साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान में 100 से 500 या इससे ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा.

भाजपा का राष्ट्रीय संगठन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर उनके जन्म दिवस से लेकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. ये कार्यक्रम देश के सभी राज्यों में हो रहे हैं. प्रदेश का भाजपा संगठन भी अलग-अलग आयोजन कर रहा है. अटल स्मृति आयोजन के लिए प्रदेश स्तर के साथ जिलों में भी समिति बनाई गई है. अब प्रदेशस समिति की भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को ठाकरे परिसर में बैठक लेंगे और जानेंगे कि अब तक कहां क्या-क्या कार्यक्रम किए गए हैं और आने वाले समय में कहां क्या कार्यक्रम किए जानें हैं.

Next Story
null