छत्तीसगढ़

बिल्डिंग ठेकेदार के घर 3 लाख की चोरी, दुर्ग अमलेश्वर में वारदात

Nil dhankar
5 Feb 2026 8:12 AM IST
बिल्डिंग ठेकेदार के घर 3 लाख की चोरी, दुर्ग अमलेश्वर में वारदात
x
छग

दुर्ग। जिले में चार से ज्यादा चोरों ने बिल्डिंग ठेकेदार के घर में लाखों रुपए की चोरी चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और बड़ी रकम के कैश चोरी कर लिए। यह मामला अमलेश्वर थाना इलाके की है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी और अन्य सबूतों से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है। पीड़ित ने चोरी हुए जेवरात से जुड़े करीब 18 बिल भी पुलिस को दिए हैं। ग्राम मोतीपुर खम्हरिया रोड में रहने वाले राम स्वरूप साहू ने थाना अमलेश्वर में शिकायत दी है कि उनके घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि चोर घर के पीछे के दरवाजे से अंदर आए।

मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा नहीं था, लेकिन कमरे का लॉक टूटा हुआ मिला। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए गए। पुलिस ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 3,18,070 रुपए आंकी है। चोरी में 34 सोने के जेवर, 14 चांदी के जेवर शामिल हैं। इसके अलावा लाखों रुपए कैश की भी चोरी होने की जानकारी दी गई है।


Next Story
null