छत्तीसगढ़

मजदूर के साथ लूटपाट, मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

Nil dhankar
8 July 2025 9:54 AM IST
मजदूर के साथ लूटपाट, मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
x
छग

राजनांदगांव. नेशनल हाइवे में रेवाडीह स्थित एक होटल के पास डॺूटी से वापस अपने घर लौट रहे मजदूर का रास्ता रोक कर उसके मोबाइल छीन कर फरार होने का मामला सामने आया था. प्रार्थी ने मामले की शिकायत लालबाग पुलिस से की थी. पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी.

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक में एक व्यक्ति चोरी का मोबाईल अपने पास रखा है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली. इस दौरान आरोपी टुकेश उर्फ राकेश नेताम पिता तुलसी नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी अटल आवास पेण्ड्री से पूछताछ करने पर उसने होटल के पास प्रार्थी का मोबाइल छीन कर भागने की बात कबूल कर ली. पुलिस आरोपी को मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया है.

Next Story
null