छत्तीसगढ़
वाहन बुकिंग के बहाने लूट: चालक से मारपीट कर फोर व्हीलर लेकर फरार
Shantanu Roy
11 Feb 2026 7:01 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में वाहन बुकिंग के बहाने लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराए पर गाड़ी बुक कराने के बाद चार युवकों ने वाहन चालक के साथ मारपीट की और उसकी फोर व्हीलर गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर दरिमा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, लूट की इस वारदात का शिकार अंकित नामक युवक हुआ है, जो अंबिकापुर के भट्टी रोड का निवासी है। अंकित फोर व्हीलर गाड़ियां किराए पर देने का व्यवसाय करता है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अंबिकापुर के पुराना बस स्टैंड में चार युवक उसके पास पहुंचे और मैनपाट घूमने के लिए गाड़ी किराए पर लेने की बात कही।
अंकित के मुताबिक, उसने युवकों को बताया कि उसका नियमित ड्राइवर छुट्टी पर है। इस पर चारों युवकों ने आग्रह किया कि उन्हें मैनपाट जाना बेहद जरूरी है और वे शाम तक वापस लौट आएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शाम 7 बजे उनकी अंबिकापुर से वापसी है, इसलिए वे समय पर लौट आएंगे। युवकों के लगातार निवेदन पर अंकित स्वयं गाड़ी चलाकर उन्हें मैनपाट ले जाने के लिए तैयार हो गया। पीड़ित के अनुसार, मैनपाट पहुंचने के बाद उसने आरोपियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया। दिनभर घूमने के बाद जब वे अंबिकापुर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक सुनसान स्थान पर युवकों में से एक ने उल्टी आने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। जैसे ही अंकित ने वाहन रोका, पीछे बैठे एक युवक ने बेल्ट से उसका गला दबाने की कोशिश की। वहीं, बगल में बैठे दूसरे युवक ने उसे जबरन दरवाजे से बाहर खींचने का प्रयास किया। अंकित ने बताया कि अचानक हुए हमले से वह घबरा गया, लेकिन किसी तरह खुद को बचाते हुए गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहा।
जान बचाने के लिए वह पास के खेत में कूद गया और खेतों के रास्ते भागते हुए मौके से दूर निकल गया। आरोपियों ने इस दौरान उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। भयभीत अंकित सीधे दरिमा थाना पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में लूट का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दरिमा थाना पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए पुराना बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की शिनाख्त कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जिले के विभिन्न थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही वाहन की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने वाहन संचालकों और ड्राइवरों के बीच चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन बुकिंग के बहाने इस तरह की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, जिससे व्यवसायियों में भय का माहौल है। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन मालिकों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
Tagsअंबिकापुरसरगुजावाहन बुकिंगलूटदरिमा थानामैनपाटफोर व्हीलरमारपीटसीसीटीवी फुटेजपुलिस जांचAmbikapurSurgujavehicle bookingrobberyDarima police stationMainpatfour wheelerfightCCTV footagepolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





