छत्तीसगढ़

मैनपाट में 30 घंटे से सड़क जाम, ट्रक ब्रेकडाउन से फंसे सैकड़ों वाहन

Shantanu Roy
27 Jun 2025 11:27 PM IST
मैनपाट में 30 घंटे से सड़क जाम, ट्रक ब्रेकडाउन से फंसे सैकड़ों वाहन
x
छग
Mainpat. मैनपाट। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट को अंबिकापुर और अन्य इलाकों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग काराबेल-मैनपाट रोड बीते 30 घंटे से ज्यादा समय से पूरी तरह से जाम है। इस रूट पर माटीघाट बंजारी धाम के पास बाक्साइट से लदे एक भारी ट्रक के गुल्ला (एक्सल पार्ट) टूट जाने के बाद यह स्थिति बनी। ट्रक के तिरछे खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे आवागमन ठप हो गया है।

यात्री बसें नहीं चलीं, लोग वैकल्पिक मार्ग से मैनपाट पहुंचे
इस मार्ग से न केवल भारी मालवाहक ट्रक चलते हैं, बल्कि यही रास्ता मैनपाट आने-जाने वाली यात्री बसों का मुख्य मार्ग भी है। सड़क जाम होने से शुक्रवार भर कोई बस नहीं चल पाई, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चारपहिया वाहन कापू मार्ग से होकर मैनपाट पहुंचे, लेकिन वह रास्ता भी बेहद खराब हालत में है। अंबिकापुर-दरिमा मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर पहले से रोक है।

प्रशासनिक निष्क्रियता पर जनता नाराज़
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को समय रहते सूचना दी गई थी, बावजूद इसके न तो सीतापुर एसडीएम, न ही मैनपाट तहसीलदार और न ही पुलिस विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया। मैनपाट थाने से कुछ पुलिसकर्मी जरूर मौके पर भेजे गए, लेकिन ट्रक हटाने या मार्ग चालू कराने की कोई कारगर पहल नहीं की गई। इससे स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी है।
Tagsमैनपाट जामकाराबेल रोड बंदट्रक ब्रेकडाउनबोक्साइट ट्रक जाममैनपाट रोड ट्रैफिकMaanpat Traffic JamKarabel Road BlockedSurguja NewsTourist Route Chhattisgarhप्रशासनिक लापरवाहीManpat Travel DisruptionHeavy Vehicle BlockageJams in MaanpatManpat Tourism Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story