छत्तीसगढ़

35 दिनों में 7 मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 Jun 2025 9:07 PM IST
35 दिनों में 7 मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को सुलझाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने पिछले 35 दिनों में कुल 7 मंदिरों को निशाना बनाया था। मुख्य आरोपी जाहिर उर्फ समीर खान (35 वर्ष) पहले कबाड़ दुकान में काम करता था और अपनी पत्नी की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चारों आरोपी महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के रहने वाले हैं, हालांकि मुख्य आरोपी धमतरी के मकेश्वर वार्ड में निवास करता था। उसके तीन साथी अफरोज खान (28 वर्ष), मोहम्मद मुनाफ खत्री (48 वर्ष) और ताहिरा बानो खत्री (48 वर्ष) रेकी और चोरी के सामान को ठिकाने लगाने में मदद करते थे।
चोरी की प्रमुख घटनाएं:
रत्नेश्वरी मंदिर: ₹10,500 नकद
श्रीराम मंदिर: ₹4,000 नकद, चांदी की चरण पादुका
नागेश्वर मंदिर: ₹30,000 नकद
छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर: ₹3,000 नकद
शिव मंदिर: ₹2,000 नकद
काली मंदिर: ₹1,000 नकद
कुरूद के चंडी मंदिर: सोने का मुकुट, लॉकेट, चरण पादुका और ₹5,000 नकद
पुलिस ने CCTV फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया।
पूछताछ के बाद उनके पास से चोरी के सामान बरामद किए गए, जिसमें शामिल हैं:
सोने का मुकुट और लॉकेट
चांदी की चरण पादुका (2 जोड़ी)
हीरो डेस्टिनी स्कूटी (CG 19 BP 0582)
₹20,000 नकद
₹320 के सिक्के
टीवी और फ्रिज, जो चोरी की राशि से खरीदे गए थे
पकड़े गए आरोपी:
जाहिर उर्फ समीर खान (35 वर्ष)
अफरोज खान (28 वर्ष), मकेश्वर वार्ड, धमतरी
मोहम्मद मुनाफ खत्री (48 वर्ष), कबीर नगर, बसना
ताहिरा बानो खत्री (48 वर्ष), वार्ड क्रमांक 06, बसना
धमतरी पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को साइबर सेल के सहयोग से अंजाम दिया और मंदिरों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
Next Story