छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और धर्मपत्नी कौशल्या साय श्री जगन्नाथ रथयात्रा में हुए शामिल
Shantanu Roy
27 Jun 2025 8:53 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अपने गृहग्राम दोकड़ा (जशपुर) में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महापर्व में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या बाई साय के साथ शामिल होकर गजपति महाराज की भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने श्री जगन्नाथ जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए संस्कृत श्लोक के माध्यम से प्रार्थना की।
रथं स्पृष्ट्वा प्रेम्णा विरलरथयात्रासुरभितम्।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 27, 2025
जगन्नाथं नत्वा चरमचिरसौख्यं भवतु मे॥
आज जशपुर के दोकड़ा में दशकों पुरानी श्री जगन्नाथ रथयात्रा परंपरा में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी के साथ सम्मिलित होकर गजपति महाराज की भूमिका निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वर्ष 1942 में… pic.twitter.com/Ll6GZWuMeg
“रथं स्पृष्ट्वा प्रेम्णा विरलरथयात्रासुरभितम्।
जगन्नाथं नत्वा चरमचिरसौख्यं भवतु मे॥”
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह रथयात्रा परंपरा वर्ष 1942 में सतपथी दंपति द्वारा प्रारंभ की गई थी, जो आज भक्ति, परंपरा और जन आस्था का भव्य प्रतीक बन चुकी है। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ की रस्सी श्रद्धा से खींची गई। पूरा वातावरण भजन-कीर्तन और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से भक्तिमय हो गया। अब अगले 9 दिनों तक भगवान श्री जगन्नाथ मौसीबाड़ी (मौसी के घर) में विराजमान रहेंगे। 5 जुलाई को भगवान की शुभ वापसी यात्रा (बहुदा यात्रा) श्री मंदिर दोकड़ा में संपन्न होगी।
Tagsजगन्नाथ रथयात्रा जशपुरविष्णुदेव सायगजपति महाराज की भूमिकारथ खींचामौसीबाड़ीदोकड़ा मंदिरJagannath Rath Yatra JashpurVishnudev SaiGajapati Maharaj RoleDokra TempleMausi BadiChhattisgarh CM Yatraछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





