छत्तीसगढ़

अभनपुर के पास सड़क हादसा, युवक की मौत

Nil dhankar
1 Jan 2026 3:30 PM IST
अभनपुर के पास सड़क हादसा, युवक की मौत
x

रायपुर। हादसा रायपुर–धमतरी रोड पर अभनपुर स्थित इंडियन ढाबा के पास हुआ। नए साल का जश्न मनाकर धमतरी लौट रहे दो दोस्त बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहे कार्तिक मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त दीपांशु शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा राखी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया गया कि हादसे से कुछ देर पहले दोनों दोस्तों ने स्नैपशॉट के जरिए घरवालों को लौटने की सूचना दी थी। दोनों का आखिरी वीडियो भी सामने आया है।

Next Story
null