छत्तीसगढ़

नारायणपुर में सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Nil dhankar
12 March 2026 3:36 PM IST
नारायणपुर में सड़क हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
x

नारायणपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन का इस्तेमाल सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था, जबकि इस तरह के वाहनों में यात्रियों को ले जाना नियमों के खिलाफ है। इससे पहले भी इस तरह के वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पिकअप संचालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story
null