छत्तीसगढ़

रिक्शा को कर दिया आग के हवाले, अटल आवासीय इलाके में बदमाशों की गुंडई

Nil dhankar
6 March 2026 3:09 PM IST
रिक्शा को कर दिया आग के हवाले, अटल आवासीय इलाके में बदमाशों की गुंडई
x
छग

बिलासपुर। होली के दौरान सरकंडा के अटल आवास क्षेत्र में एक रिक्शा चालक का रिक्शा जला दिया गया। इस घटना के बाद श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्य एम. संतोष ने पीड़ित रिक्शा चालक को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

यह घटना होली की रात करीब डेढ़ बजे हुई। कुछ बदमाशों ने रिक्शा चालक के खड़े रिक्शे को जलती होली में धकेल दिया। वृद्धावस्था के कारण रिक्शा चालक कुछ दूरी पर होने के बावजूद अपने रिक्शे को आग से बचा नहीं पाया। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी और पीड़ित की पूरी मदद की जाएगी। रिक्शा जलने से वह पूरी तरह खाक हो गया। रिक्शा चालक का गुजर-बसर इसी रिक्शे पर निर्भर था, जिससे अब पीड़ित परिवार सदमे में है।

एम. संतोष ने बताया कि एक नए रिक्शे का ऑर्डर दे दिया गया है, जो पांच दिनों के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नया रिक्शा मिलने पर बाकी के 10 हजार रुपये की राशि का भुगतान भी किया जाएगा, ताकि पीड़ित की पूरी तरह मदद हो सके।


Next Story
null